गया:नेहरू यूवा केंद्र के द्वारा शहर में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

जिला प्रशासन गया के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र, गया के स्वयंसेवक शहर के गांधी मैदान,आजाद पार्क,जीबी रोड,बजाजा रोड, बस स्टैंड एवं प्रत्येक भीड़ भाड़ वाले इलाके में लगातार कोविद-19 वायरस महामारी के लॉकडौन के शुरुआती दिनों से ही सोशल डिस्टेंसिग जागरूकता अभियान चला रही है। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र गया के जिला युवा समन्वयक अंजनी कुमार ने कहा कि  नेहरू युवा केन्द्र गया के स्वयंसेवक लगातार लोकडौन में हर सम्भव जिला प्रशासन के सहयोग से लगातर सोशल डिस्टेंसिग ,मास्क पहनने पर भी जागरूकता अभियान चला रही है।गया शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके,सब्जी मंडी,गांधी मैदान,आजाद पार्क,जीबी रोड, बाटा मोड़,डेल्हा जैसे विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान के साथ साथ स्वच्छ्ता पर भी ध्यान रहे इसका भी लोगो के बीच प्रचार किया जा रहा है।हमारे 30 स्वयं सेवक इस कार्य मे लगे है।  जब तक यह महामारी खत्म नही हो जाती तब तक यह स्वयंसेवक लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाते रहेगी।यह जागरूकता अभियान स्वयं सेवकों द्वारा दो टोलियों में बट कर कार्य कर रही है।
इस मौके पर गया नगर प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और इस जागरूकता अभियान में सभी स्वयं सेवकों के नेतृत्व कर रहे मंतोष कुमार सुमन ने कहा कि कोरोना वायरस के ध्यान में रखते हुए सभी स्वयंसेवक मास्क,ग्लव्स पहन कर ही लोगो और दुकानदार भाइयो के पास जा रहे है।उनसे हमेसा यही आग्रह रहता है कि आप हमेसा मास्क और ग्लव्स पहन कर रखे,दुकान में सेनेटाइजर रखे,बिना मास्क पहने ग्राहक को समान न बेचे,ऐसे लोगो को भी चिन्हित करें जो हमेसा मास्क नही पहन कर सब्जी या अन्य समान नही खरीदते है।हम सभी स्वयंसेवक रोज सुबह शाम दो पाली में और दो गुट में बटकर जागरूकता का कार्य कर रहे है।स्वयंसेवक मंतोष सुमन और अनिरुद्ध सेन के द्वारा लोगो के बीच मास्क वितरण भी किया जा रहा है।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी अपने भाषण में नेहरू युवा केन्द्र के सभी स्वयंसेवकों की तारीफ की है।हम सभी को प्रधानमंत्री के आव्हान का पालन करना है।लोगो से ये भी आग्रह रहता है कि बाइक चलते समय हमेसा हैमलेट का प्रयोग करे ,छोटे बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों में ही रहे।
इस मौके पर उपस्थित स्वयंसेवक मंतोष सुमन,कुमार सुमन सिंह,अनिरुद्ध सेन,राकेश कुमार,विकाश कुमार,अविनाश कुमार सिंह,रोहित पांडेय,सत्यम कुशवाहा,जितेंद्रदेव गुप्ता,गौरव कुमार,आर्यन राज,शुभम आनन्द,आशीष पाठक,दीपक कुमार,आनन्द कुमार,रोहित कुमार,रजनीकांत,अभय कुमार इत्यादि स्वयसेवक लॉकडौन जागरूकता अभियान में अपनी सेवा दे रहे है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *