गया:गुरारू प्रखंड अंतर्गत देवकली, डीहा एवं घटेरा पंचायत के पैक्स द्वारा क्रय किए जा रहे धान का जिलाधिकारी, गया के द्वारा बहुत ही बारीकी से लिया गया जायजा; किसानों से लिया फीडबैक कि पैक्स केंद्रों पर धान बेचने में कोई समस्या तो नहीं हो रही

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

 

गया, 29 जनवरी 2021,  जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा गुरारू प्रखंड अंतर्गत देवकली, डीहा एवं घटेरा पंचायत के पैक्स द्वारा क्रय किए जा रहे धान का जायजा लिया गया। ज़िला पदाधिकारी ने स्वयं एक एक कर सभी पंजियों को जांच कर मिलान किया।
   सर्वप्रथम उन्होंने घटेरा पैक्स केंद्र का निरीक्षण किया। आसपुर में रखे हुए धान के बोड़े को गिनती कराई तथा कृषक पंजी से मिलान की गई।
   जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को छोटे किसानों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने पंजी में अंकित किसानों के मोबाइल नंबर को रेंडम ली फोन करा कर किसानों से पैक्स गोदाम में धान बेचने की जानकारी प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से फीडबैक लिया की पैक्स केंद्रों पर किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या हो रही या नहीं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जो किसान धान बेच रहे हैं उन्हें रसीद अनिवार्य रूप से दिया जाए।  निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी पैक्स केंद्रों के बाहर बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया ताकि पता चल सके कि पैक्स का नाम क्या है और गोदाम की क्षमता क्या है।
    निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि धान जूट के बोरे के बजाय प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ था जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सहकारिता पदाधिकारी को संबंधित पैक्स गोदाम के पंजी जांच कराने का निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि किसानों से धान खरीद प्रत्येक दिन होनी चाहिए। किसान बिना धान बेचे वापस नही लौटना चाहिए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि  पैक्स केंद्रों अंतर्गत इच्छुक किसान जो पूर्व में आवेदन दिए थे, वैसे किसानों को प्राथमिकता देकर धान क्रय करेंगे।
देवकली पैक्स केंद्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकान जो विक्रांत कुमार पुत्र था, वह पैक्स केंद्र के भवन में ही संचालित था। जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस को रद्द करने का निर्देश दिया।
    इसके उपरांत डीहा पैक्स केंद्र का निरीक्षण किया। डीहा पैक्स अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 2 टन प्रति घंटे के अनुसार धान को राइस मिल में कुटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीहा पैक्स केंद्र अंतर्गत 30 इच्छुक किसानों ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें प्राथमिकता देकर धान क्रय किया जा रहा है।
   जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वैसे सभी छोटे किसानों से विशेष रुप से धान को क्रय कराएं।
   निरीक्षण के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरारू, अंचलाधिकारी गुरारू, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गुरारू उपस्थित थे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *