ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):
कल रात्रि गया पुलिस के डोभी थाना के पु०अ०नि० लाल साहब पासवान के साथ शस्त्र बल के साथ पुलिस गश्ती वाहन द्वारा एन० एच० 2 पर गश्ती कर रहे थे।जब पुलिस गश्ती वाहन के डोभी मोड़ से करमौनी के तरफ जाने के क्रम में पिकअप BR-01GD-0519 ने पुलिस गश्ती वाहन को देखा तो वोचकमा देते हुए बहुत तेजी से आगे भागने लगा तभी गश्ती वाहन ने पीछा करते हुए पिकअप को रुकवाया।पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया व उसने कहा कि गाड़ी में संतरे का कैरेट है।जब चेक किया गया तो संतरे का कैरेट मिला लेकिन उसे हटाकर देखने पर पता चला कि अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब का कार्टून रखा हुआ है।चालक को गिरफ्तार करते हुए पिकअप को डोभी थाना पर लाया गया।ये गया पुलिस के उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है।
बरामदगी:-
1.विदेशी शराब-1144.95 लीटर
2. पिकअप भान-BR-01GD-0519
3.मोबाईल -02 पीस।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
01.प्रमोद यादव, पिता-जगेशवर यादव, ग्राम-ओजवाडीह,थाना-खैरा, जिला-जमुई,बिहार
गश्ती दल का नाम:-
1.पु०अ०नि०- लाल साहब पासवान, डोभी थाना।
2.सि०-312 अंजनी कुमार,बि०सै०पु० 09,जमालपुर।
3.सि०-609 सुधीर कुमार पासवान,बि०सै०पु० 09,जमालपुर।
4.सि०-203 सुनील कुमार चौधरी,बि०सै०पु० 09 जमालपुर।