गया: भाजपा दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज पहले दिन का सत्र हुआ सम्पन्न; प० दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

भाजपा गया दक्षिणी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आज पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत प० दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।दक्षिणी मंडल अध्यक्ष द्वारिकाधीश प्रसाद सिन्हा के अध्यक्षता में ये कार्यक्रम बायपास के नजदीक आकाश इंस्टीच्यूट के समीप पंजाबी भवन में शुरू हुआ।




प्रशिक्षण कर्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नेत्री अर्चना राय भट,प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद चौधरी,जिला महामंत्री प्रशांत कुमार आदि ने अपनी-अपनी बात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बारी-बारी से रखी।प्रमोद चौधरी ने कार्यपद्धति में पंचशील सिद्धान्तों का अनुसरण करने एवं संगठन पर चर्चा की।
इस मौके पर विकास कुमार(वाणिज्य प्रकोष्ठ),दक्षिणी मंडल महामंत्री कमल बारीक, विष्णुहरी उपाध्याय, बिष्णु कुमार सिन्हा, नंदन वर्मा,नरेश प्रसाद, सुनील बम्बईया,राजेन्द्र जी, गजाधर गुप्त, गोपी नाथ प्रसाद, विनोद पासवान, धीरू जी, धीरज सिंह, संतोष बारीक, बबन बारीक, विनय सिंह, शिव दास, बिनीत सिंह, मुना लाल पाठक, मणी लाल बारीक, विनय चंद्रवंशी,उमेश चंद्रवंशी,नागेंद्र प्रसाद, भोला वर्मा, सुधांशू रंजन, दिवाकर पांडेय,राजीव रंजन सिन्हा, स्मिता सिन्हा, उमा प्रसाद, उषा देवी, विमला देवी, नरेश दास आदि लोग उपस्थित हुए।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *