गया: भाजपा गया दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सत्र आज हुआ सम्पन्न; पूर्व कृषि मंत्री व वर्तमान नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार भी रहे उपस्थित; पुलगांवा घटना की वर्षी पर सहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभी ने अर्पित की श्रद्धांजलि



ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

 

भाजपा गया दक्षिणी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आज दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत

श्यामा प्रसाद मुखर्जी,प० दीन दयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

दक्षिणी मंडल अध्यक्ष द्वारिकाधीश प्रसाद सिन्हा के अध्यक्षता में ये कार्यक्रम बायपास के नजदीक आकाश इंस्टीच्यूट के समीप पंजाबी भवन में शुरू हुआ।सर्वप्रथम पुलगांवा की घटना की वर्षी पर सहीद हुए सैनिकों के लिये 2 मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

प्रशिक्षण कर्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद चौधरी ने सोशल मीडिया और नेटवर्किंग के उपयोग और दुरुपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कॉमेंट और सवाल का जवाब देते समय त्वरित जवाब से बचते हुए सयंम से काम लेने की सीख दी।


युवा नेता अमनधीश अमन ने कहा कि प्रधानमंत्री का सेवा भाव से आज देश विश्व के मानचित्र पर अपना एक अलग पहचान बना लिया है।पहले हमारे देश को एक ख़ास परिवार ने अपनी जागीर समझता था पर आज स्थिति बदली है।मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना एवं महिला सशक्तिकरण,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक आदि मुद्दे के बारे में कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी दी।


गया जिला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा ने पार्टी के संरचना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनसंघ की स्थापना 1951 में हुई उसके बाद से कांग्रेस के तानाशाही रवैया को देखते हुए कई पार्टियों ने गठबंधन किया लेकिन वो उसके सरकार को गिरा नहीं सके।विभिन्न विचारधाराओं के होने के कारण ये गठबंधन भी ज्यादा दिन तक चल न सका।भाजपा का गठन 1980 में हुआ तब से इस पार्टी के सेवा भाव के चलते धीरे-धीरे लोग इसकी विचारधारा के कारण जुड़ते चले गए और आज ये भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।आज मोदी जी के सरकार में ऐसे-ऐसे मुद्दे खत्म हुए जो नामुमकिन सा था।राम मंदिर, तीन तलाक,धारा 370 जैसे मुद्दों को खत्म करने का माद्दा सिर्फ और सिर्फ हमारे मोदी सरकार में ही थी।उन्होंने कहा कि अगर 10 साल और हमारी सरकार रहती है तो निश्चित ही विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में भारत उभरेगा।


सत्र के समापन के पहले कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए पूर्व कृषि मंत्री व वर्तमान गया नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उनका वर्ग लिया।उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारियों की सराहना की जो उन्होंने इतने अच्छे से कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और वर्तमान में चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण वर्ग लिया।
इस मौके पर विकास कुमार(वाणिज्य प्रकोष्ठ),दक्षिणी मंडल महामंत्री कमल बारीक, विष्णुहरी उपाध्याय, सुनील बम्बईया, बीरेंद्र राउत,बिष्णु सिन्हा,  नरेश प्रसाद, राजेन्द्र जी, गजाधर गुप्त, गोपी नाथ प्रसाद, विनोद पासवान, धीरू जी, धीरज सिंह, संतोष बारीक, बबन बारीक, विनय सिंह, शिव दास, बिनीत सिंह, मुना लाल पाठक, मणी लाल बारीक, विनय चंद्रवंशी,उमेश चंद्रवंशी,नागेंद्र प्रसाद, भोला वर्मा, सुधांशू रंजन, राजीव रंजन सिन्हा, स्मिता सिन्हा, उमा प्रसाद, उषा देवी, विमला देवी,रामपुकार सिंह, नरेश दास आदि लोग उपस्थित हुए।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *