गया:भाजपा उत्तरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना सिन्हा के पति प्रवीण शंकर जी की मृत्यु पर भाजपा मध्य मंडल ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की; रंजना जी के पूरे परिवार ने भाजपा के लिये अपना बहुमूल्य समय दिया है- ऋषि लोहानी,अध्यक्ष, मध्य मंडल,गया,भाजपा

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

आज भाजपा गया उत्तरी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना सिन्हा जी के पति प्रवीण शंकर जी का देहांत हो गया।इसपर  भाजपा गया मध्य मंडल कमिटी ने प्रवीण शंकर जी की मृत्यु पर  अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।मध्य मंडल के अध्यक्ष ऋषि लोहानी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि न सिर्फ रंजना जी बल्कि उनका पूरा परिवार बहुत ही मिलनसार स्वभाव के हैं। इन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना बहुत समय दिया है। इस दुख की घड़ी में
भाजपा गया मध्य मंडल व पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा हैं।भगवान श्रीराम उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके पूरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *