गया: वरिष्ट पत्रकार रोहित सरदाना के असामयिक निधन पर भाजपा गया जिला ने किया शोक व्यक्त; 15 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन करे सरकार – कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू , वरीय भाजपा नेता

गया:वरीष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के आकस्मिक निधन से गया जिला भाजपा परिवार काफी दुखी हैं। पत्रकारिता जगत ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान ने एक उगता हुआ सूरज खो दिया है। निशब्द है सभी लोग समझ में नहीं आ रहा है कौन सा शब्द का प्रयोग किया जाय।शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव नंदन,भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, जैनेन्द्र कुमार, ललिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार,प्रेम प्रकाश नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेश कुमार सिंह,गोपाल यादव, प्रशांत कुमार भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, विनोद सिंह, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, डॉ अनुज कुमार,हरे राम सिंह, क्षितिज मोहन सिंह, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी, सत्येन्द्र पाण्डेय मुख्य रहे।

कृष्ण कुमार सिंह

वहीं भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने कहा कि कोरोनावायरस से फैले महामारी के नियंत्रण में लाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,रेणु देवी से बिहार में पूर्णतः 15दिनों के लिए लाकडाउन लागू करने का आग्रह किया है।
उन्होंने बिहार के ग्रामीण इलाकों में कोरोनावायरस तेजी से फैलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण इलाकों मेंशादी विवाह के कारण भीड़ जुट रही है उससे संक्रमण फैलने से कोई रोक नहीं पायेगा।अभी सरकार के आदेशानुसार शाम चार बजे दुकान बंद करने केलिए कहा गया है।चार बजे के पहले बाजारों में अनियंत्रित भीड़ जुट रही है। लोगों में यह बात घर करने लगती है कि दुकान चार बजे बंद कर दि जायेगी इसके कारण लोग चार बजे के पहले बाजारों में उमड़ पड़ते हैं। इसके बाद धारा 144लागू होता है और बारात निकलने का सिलसिला जारी रहता है।इस प्रकार शहर और ग्रामीण इलाकों में शादी विवाह का दौर शुरू होता है।बारात एक गांव से दूसरे गांव में जाती है।बारात सैकड़ों की संख्या रहती इस एक गांव से दूसरे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना हुआ है। अभी बिहार में कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। सीमित संसाधनों में समुचित व्यवस्था कर उचित ईलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि बिहार में लाकडाउन लागू कर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। बिहार की जनता हित में है।

 

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *