गया: जदयू के वरीय नेता विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा गया जिला ने किया गहरा शोक व्यक्त

जदयू के वरीय नेता विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा गया जिला ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि विजय कुमार सिंह सभी के चहेते नेता थे। कठिन से कठिन कार्यों को आसानी से हल निकालने में सक्षम रहते थे।उनको असमय जाना गया के लिए काफी क्षति है।
भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय वाबू चुनाव के समय हो या किसी पार्टी से समन्वय बनाने का काम आसानी से करते थे। उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति हुई है।
शोक व्यक्त करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी, कंचन सिन्हा, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह, किरण पाण्डेय, वंदना कुमारी, गजेन्द्र दास, सरयु ठाकुर, महेश शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक कुमार सत्यशील, हरे राम सिंह, क्षितिज मोहन सिंह, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी, सत्येन्द्र पाण्डेय आदि प्रमुख रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *