गया: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी ( डब्लयू सी बनर्जी ) की मनायी गयी 115 वीं पुण्यतिथि

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष , महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान अधिवक्ता, प्रखर वक्ता व्योमश चन्द्र बनर्जी जी की 115 वीं पुण्यतिथि स्थानीय कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय चौक पर मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना में महती भूमिका निभाने वाले वयोमेश चन्द्र बनर्जी जी स्वराज्य के नारे को जन, जन में बुलंद कर, देश की आजादी की लड़ाई की पहली पंक्ति के नेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किए थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए गया जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की लड़ाई में प्रथम पार्टी अध्यक्ष व्योमेस चन्द्र बनर्जी की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, सकलदेव चंद्रवंशी, विनोद बनारसी, अशरफ इमाम, सुजीत गुप्ता, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, आदि ने व्योम्स चन्द्र बनर्जी जी के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोग  जब तक सूरज चांद रहेगा, डब्लयू सी बनर्जी का नाम रहेगा  के गगनभेदी नारे को बुलंद करते हुए उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *