गया:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,गया की ओर से भारतीय संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले,भारतरत्न, स्वतंत्रता सेनानी,कायस्थ विभूति व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की टावर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर मनायी गयी 136वीं जयंती

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,गया की ओर से भारतीय संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले,भारतरत्न, स्वतंत्रता सेनानी,कायस्थ विभूति व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती गया के टावर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा देशहित में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों  व भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

उक्त मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के गया जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष-सुनील कुमार सिन्हा,जिला महामंत्री-विपिन कुमार सिन्हा,गया नगर अध्यक्ष विभूति भूषण(दिलीप कुमार सिन्हा),गया नगर अध्यक्ष(युवा) कुमार गौरव,बिष्णु कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा(पंतनगर),रेवती रमण सिन्हा,संतोष कुमार सिन्हा,बिरेंद्र प्रसाद,सोमेश चन्द्र सिन्हा,बृज सिन्हा,अजय कुमार श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी व सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *