गया: ठीकेदार सह भाजपा(युवा) के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव कुमार को 5 लाख रंगदारी को लेकर मारी गोली, गंभीर हालत में बेहतर ईलाज के लिए पटना किये गए रेफ़र ; भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से की मांग

ICN NEWS BIHAR/GAYA(बिष्णु सिन्हा):

 

गया: शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार सह कारोबारी संजीव कुमार को 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग को लेकर दो गोली मारी गई। गंभीर हालत में संजीव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल संजीव के बयान पर बच्चू यादव के भतीजा शामू यादव के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज की है।

 

                                 संजीव कुमार

 

 गेवालबीघा मोहल्ला के रहने वाले  संजीव कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि बुधवार की सुबह वे एपी कॉलोनी स्थित बच्चू यादव के मकान के बगल में कन्हाई साव के पौत्र अभिषेक कुमार(राजा) का मकान बनवा रहे थे। उसी वक्त बच्चू यादव का भतीजा शामू यादव पिता स्व. सच्चू यादव जो कि चिरैयाटांड़ थाना रामपुर के निवासी है, पिस्टल लेकर आया और कहा कि काम बंद करो और मकान मालिक से बात कराओ।जैसे ही संजीव ने अभिषेक(राजा) से बात कराने के लिए मोबाइल निकाला ही थी कि शामू यादव ने पिस्टल से दो चक्र गोली चला दिया। एक गोली उसके गर्दन की बाएं तरफ लगी। उसने पुलिस को बताया कि गोली लगने के बाद वे गिर गए। गोली मारने के बाद शामू यादव फरार हो गया।

               घायल अवस्था में संजीव कुमार

संजीव कुमार ने बताया कि  इस घटना के ठीक एक दिन पहले मंगलवार को घर बनवाने के क्रम में घटनास्थल पर थे,उसी समय शामू यादव ने आकर बोला था कि मकान मालिक से बात कराओ और पांच लाख रुपए रंगदारी दो, नहीं तो काम बंद कर दो।

ज्ञात हो कि संजीव कुमार भाजपा युवा गया नगर दक्षिणी मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। इस घटना की भाजपा वाणिज्य के क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार, भाजपा मध्य मंडल के अध्यक्ष ऋषि लोहानी, महामंत्री सूरज सेठ, भाजपा वाणिज्य के गया विधानसभा संयोजक संजीव कुमार उर्फ पिंटू चरण पहाड़ी, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार लोहानी, युवा मोर्चा प्रदेश नेता आयुष कुमार सिंह,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार, दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष द्वारिकाधीश प्रसाद सिन्हा, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरू कुमार, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, उत्तरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी वर्मा ने घटना की घोर निंदा किया है एवं अपराधियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन से किया है।भाजपा नेताओं ने कहा है कि सुशासन की सरकार में ऐसे घटना कर अपराधी आम जनता को भयभीत करना चाहती है। पुराना दिन लाने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *