गया: प्रधानमंत्री के आह्वान पर मनाये जा रहे ‘टीका उत्सव’ में गया जिला भाजपा हुआ शामिल, कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जे पी एन अस्पताल में लगवाया टीका

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के आह्वावन पर आज से पूरे देश में 14अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है।


गया जिला में भी टीका उत्सव जेपीएन अस्पताल अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित वैक्सीनेशन में लगे लोगों को अंग वस्त्र देकर मनाया गया।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार तन्य, जिला महामंत्री गोपाल यादव , जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार ने आज कोविड 19 वैक्सीन का पहला डोज जेपीएन अस्पताल में लिया और लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने का आह्वान किया।
टीकाकरण में भारत विश्व का प्रथम स्थान हासिल कर लिया है। कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी में विश्व के विकसित देश की हालत खास्ता हो चुकी है। बड़े बड़े देश जो जनसंख्या में कम और आर्थिक रूप से काफी मजबूत है,उन देशों की हालत सही नहीं है, लेकिन भारत की जनसंख्या अधिक होने के वावजूद भारत के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक महामारी को मजबूती के साथ मुकाबला कर रही है।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए कोविड 19का वैक्सीन भारत में निर्माण कर आम जनता को उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। भारत विश्व का पहला देश है जहां वैक्सीन मुफ्त में दिया जा रहा है। भारत विश्व का सबसे सस्ता वैक्सीन बनाने वाला देश है। भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व आज भारत के वैक्सीन पर निर्भर कर रहा है।यह भारत देश की जनता का गर्व का विषय है। हमलोग देश वासियों को राजनीति से उपर उठकर मानव हित में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का कार्य करना है। भाजपा गया जिला सभी लोगों से अपील करता है कि टीका अवश्य लें यह अपना हित के साथ साथ जनहित और देश हित में है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *